बीकानेर के अरमान नदीम को मिलेगा पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी का राज्य स्तरीय काली बाई बाल पुरस्कार

0
315

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 04 अगस्त । देश के सबसे कम उम्र के लघु कथाकार एवं सोलह साल की उम्र में किताब का लेखक होने का गौरव हासिल करने वाले बीकानेर के अरमान नदीम को पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के काली बाई साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी द्वारा की गई है। यह वर्ष अरमान के लिए उपलब्धि परक रहा है । अरमान को साहित्य अकादमी उदयपुर का परदेशी पुरस्कार तथा राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर का मनुज देपावत पुरस्कार हासिल हो चुका है।बीकानेर के अनेक साहित्यकारों ने अरमान नदीम को राज्य स्तरीय बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा होने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बीकानेर के लिए गौरवशाली बताया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here