मिरासी समुदाय की समस्त जातियों को घुमंतू जनजाति में शामिल करने बाबत हुई चर्चा

0
188

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 11 अगस्त । आज राजस्थान मिरासी समुदाय वेलफेयर सोसाइटी का एक शिष्टमंडल बीकानेर आये राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भंवरू खान मुलाकात की । मुलाकात के दौरान लगभग एक घंटा तक राजस्थान मिरासी समुदाय के साथ जातियों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग पृथक से बनाया जाकर आरक्षण देने, मिरासी समुदाय की जातियों की सर्वे पुनः शुरू करने, मिरासी समुदाय की समस्त जातियों को घुमंतू जनजाति में शामिल करने बाबत चर्चा की गई। बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चाएं की गई। भवरु खान ने कहा कि जब भी किसी न्यायालय या सरकार का आदेश आयोग को मिलेगा तो उस पर तुरंत सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। शिष्टमंडल में बरकत अली दमामी प्रदेश अध्यक्ष, माने खान मालिया, यकीनूद्दीन डग्गा ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकानेर, अलीमुद्दीन शाद दमामी व अन्य गणमान्य नागरिक बीकानेर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here