स्वर्णकार समाज के होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन

0
304

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 13 अगस्त। लायंस क्लब में स्वर्णकार समाज की तरफ से होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन ओमप्रकाश पासवान आईजी(बीकानेर) के द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में 500 से 700 ब्लड यूनिट इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया गया हैं।इस शिविर में स्वर्णकार समाज के युवाओं का रुझान इतना जबरदस्त हैं कि पूर्व में जो रक्तदान शिविर हुआ उसकी भी रिकॉर्ड टूटने की संभावना हो सकती हैं। पोस्टर विमोचन में मनीष लांबा(स्वर्णकार समाज अध्यक्ष), राजेश सोनी(कुंदन),रवि कुकरा,महेश डांवर (जिला रक्त प्रभारी),मदन लावट, मुरली मौसूण,मेघराज सोनी द्वारका प्रसाद तथा लायंस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। अमृतकाल के 77वीं आजादी दिवस पर यह कार्यक्रम भव्य व ऐतिहासिक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here