एसबीआई के उपमहाप्रबंधक ने समाधान कार्यक्रम में किया पेंशनर्स का सम्मान

0
229

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 22 दिसंबर । भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक विजय कुमार ने एक समाधान सेमिनार आयोजित कर बैंक के सेवानिवृत कर्मचारियों का अभिनंदन किया वहीं पेंशनर्स की समस्याएं भी सुनी । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आरके शर्मा ने बताया कि बैंक के अंचल कार्यालय के सेमिनार कक्षा में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ बैंक सेवानिवृत कर्मचारी एस एन पारीक का शानदार कोट पहनाकर अभिनंदन किया वहीं उपस्थित सेवानिवृत्त बैंकर्स का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया । इस अवसर पर संगठन के वाई के शर्मा योगी,अध्यक्ष एस पी सोबती, संयुक्त सचिव आरके श्रीमाली, सैयद मुश्ताक अली, एस एन व्यास गौरी शंकर खत्री ने अपने विचार रखें और आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here