महारानी कॉलेज में 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होगी प्रथम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षा

0
291

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 10 दिसंबर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के द्वारा इस वर्ष से केवल स्नातक प्रथम वर्ष (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य )की कक्षाओं के लिए सेमेस्टर सिस्टम आरंभ किया गया है. इसके अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा आयोजित की जानी है. महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा दिनांक18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी।


आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था में विद्यार्थी के द्वारा किए गए कार्य का मूल्यांकन कर अंक प्रदान किए जाने की व्यवस्था है, अत: समस्त नियमित छात्राएं अपने अपने विषय प्राध्यापकों से शीघ्र सम्पर्क कर आवश्यक कार्य को संपादित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here