टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 20 दिसंबर । राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग द्वारा बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “असाइनमेंट सबमिशन ” विषय पर- परिचर्चा का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी डा० साधना भंडारी ने आंतरिक मूल्यांकन के लिए तैयार किए जाने वाले असाइनमेंट की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें अंक विभाजन, भाषा, शब्दसीमा व प्रस्तुतीकरण शैली की विस्तार से जानकारी दी व परिचर्चा में विद्यार्थियो द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया।






