सेवा आश्रम में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए

0
245

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 22 दिसंबर।वी आर फाउंडेशन की फाउंडर प्रेसिडेंट अर्चना सक्सेना और को डायरेक्टर मंजूषा भास्कर के नेतृत्व में पवन पुरी सेवा आश्रम में सर्दी के मौसम को देखते हुए बच्चों को टोपी और जुराबे वितरित की गई साथ ही खाने-पीने की सामग्री भी वितरित की गई ।

सेवा आश्रम के बच्चों ने देश भक्ति की थीम पर आर्मी ड्रेस पहनकर बहुत ही अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर देश सेवा की भावना जागी ऐसे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किये गये नृत्य को देखकर भी मन भाव विभोर हो गया अर्चना जी सक्सेना ने कहा अगर सभी लोग ऐसे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करें और उनकी जो जरूरते है उनको पूरा करें तो इससे इन बच्चों को भी खुशी मिलती है और हमें भी सुकून मिलेगा इस कार्यक्रम में अर्चना सक्सेना, को डायरेक्टर मंजूषा भास्कर, सचिव सुनील भाटी, बोर्ड आफ मेंबर वीना खुरदरा, ज्ञाना कच्छावा, b.ed कॉलेज की प्रिंसिपल अनुराधा जी, विजय स्वामी ,रजनी राठौर, लक्ष्मी तंवर ,आनंद पारीक और सुशील मोदी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here