हवाई सेवा विस्तार से ही लगेंगे औद्योगिक विकास को पंख – पचीसिया

0
205

टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर बीकानेर से दिल्ली की हवाई सेवा को नियमित करने एवं महानगरों से जुड़ाव हेतु नई हवाई सेवाएं शीघ्र चालू करने हेतु निवेदन किया | पत्र में बताया गया कि वर्तमान में बीकानेर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को हवाई सेवा का संचालन हो रहा है |

जिससे अपने व्यापारिक अथवा निजी कार्यों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है | बीकानेर के औद्योगिक व्यापारिक व सर्वांगीण विकास के लिए दिल्ली- बीकानेर- दिल्ली फ्लाइट को पूरे सप्ताह के लिए चलवाया जाए | इसके अलावा बीकानेर के लिए प्रस्तावित स्पाईजेट की बीकानेर से मुंबई व सूरत के रूट पर भी फ्लाइट जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए | इस के अतिरिक्त नवंबर माह से बंद हुई एचपीसीएल एवम आईओसीएल से फ्लाइट इंधन भरने की सविधा को भी पुनः आरम्भ करवाया जावे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here