पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

0
257

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
रिपोर्ट – शाहिद मंसूरी

भीलवाड़ा, 22 अप्रैल । अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा शाखा द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक पुर में पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए परिंडे बांधे गए।


यह जानकारी देते हुए श्रीमती सुनीता देवी मनीष कुमार पलोड़ ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी के ‌नैतृत्व में क्लब की 130 जिला शाखाओं के माध्यम से पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पक्षियों व‌ पर्यावरण के लिए यह सेवा कार्य वर्ष 2016 से निरन्तर किया जा रहा है। क्लब द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती गरिमा व्यास की अध्यक्षता में मां सरस्वती की वंदना कर मूक पक्षियों के पीने के पानी और अनाज के लिए परिंदे बांधे गए साथ ही प्रबुद्ध नागरिक शिव लाल खटीक द्वारा विद्यालय को 70 पौधे मय गमले के भेट किए गए इस अवसर पर सुश्री श्रुति सारस्वत द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु मतदान जरूर करे की शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here