राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आरएसवी के छात्रों ने जीते पदक

0
283

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 22 अप्रैल । राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आरएसवी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन


जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रभारी विनय विश्नोई ने बताया कि राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता दिनांक 4 से 7 अप्रैल 2024 तक जयपुर में आयोजित की गई इसमें आरएसवी के विद्यार्थी देवेंद्र सिंह ने दो गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल , कृष्ण स्वरूप मिश्रा ने एक गोल्ड मेडल और दो सिल्वर मेडल तथा आरव अग्रवाल ने एक सिल्वर मेडल जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया और राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी अपना चयन कराया। इस विशिष्ट उपलब्धि पर विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि ने बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की मंगल कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here