टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
शिक्षा दान एक व्यक्ति के माध्यम से कई पीढ़ी तक पहुंचता- पदमश्री अली गनी
बीकानेर, 29 अप्रैल। मांड गायकी को नई पहचान देने व पदमश्री से सम्मानित बीकानेर के तेजासर गांव के प्रसिद्ध संगीतकार अली मोहम्मद व गनी मोहम्मद ने सोमवार को गुरुकुल पद्धति पर आधारित डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा संचालित चैरिटेबल ब्लू मून स्कूल का पर्यवेक्षण किया।
विद्यालय की नन्ही बेटियों द्वारा अली गनी जी का तिलक लगाकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया ।

अली मोहम्मद ने कहा कि गुरुकुल पद्धति भारत की प्राचीन शिक्षा परंपरा रहा है जिसमें बच्चों को सर्वगुण संपन्न बनाया जाता। गुरुकुल के बच्चों को परिवार, समाज व देश हित के लिए आध्यात्मिक शक्ति भरी जाती। आज के समय में जो चैरिटेबल ब्लू मून विद्यालय में देखने को मिलना सुखद है।
गनी मोहम्मद ने कहा आज के आर्थिक युग में डॉ. गुप्ता द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सराहनीय है। पत्रकार कौशलेश गोस्वामी ने अली गनी जी का आभार व्यक्त किया और अपने व्यस्ततम दिनचर्या में समय निकाल विद्यालय के सभी स्टाफ व बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. गुप्ता द्वारा अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया।अभिभावकों के अनुरोध पर अपने मधुर भजन द्वारा अली गनी ने राममय वातावरण कर दिया।
कार्यक्रम में सरिता गोस्वामी,नीति शर्मा, स्नेहा शर्मा, निर्मला शर्मा,लीलावती बिनवारा,विक्रम राठौड, दिव्यांश वाल्मीकि , मुकेश, वाल्मीकि , निर्मला हाफ़िज़ राघव राठौड,मियारा, हर्षिल,आदि उपस्तिथ रहे ।






