कैमरे और फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी देख शहरवासी हुए रोमांचित

0
260

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 07 मई। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला प्रशासन तथा राव बीकाजी संस्थान की क्लासिकल कैमरे तथा ऐतिहासिक फोटो की प्रदर्शनी मैं लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुराने कैमरों के साथ दर्शकों को सेल्फी लेते खूब देखे गए।


प्रदर्शनी प्रभारी अजीज भुट्टा ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शनी को देखने वालों का तेज गर्मी होने के बाद भी सवेरे से लेकर शाम तक दर्शकों का तांता लगा रहा। पुराने कैमरों को देखने के लिए पुलिस के जवान भी एक साथ प्रदर्शनी स्थल पर आए। प्रदर्शनी में 100 साल पुराने कैमरे तथा 20 फोटोग्राफर्स के लगभग 150 फोटो लगाए गए हैं। प्रदर्शनी 8 मई तक प्रातः 10 से रात्रि 8 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here