ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का हुआ आयोजन

0
296

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 19 मई । बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से एक दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ गवर्नमेंट लॉ पीजी कॉलेज कैंपस में हुआ. जिसमे मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल समाजसेवी ने खिलाडियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।

जिला स्तर पर आयोजित चैंपियनशिप में 5 से अधिक ताइक्वांडो क्लब के करीब 40 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 31 मई और 1 व 2 जून को सीकर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इसके बाद राज्य स्तर पर चयनित हुए खिलाड़ी आगामी दिनों में विशाखापटनम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।. जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष डॉक्टर राकेश हर्ष ने खिलाडियों को खेल भावना का परिचय देने और सफल आयोजन के लिए ताइक्वांडो संघ सभी सदस्यों एवं पीजी लॉ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ भगवाना राम बिश्नोई को धन्यवाद दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here