कंपनी के खिलाफ बहुत शिकायते प्राप्त हुई है में कुछ न कुछ करूंगा

0
277

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 20 जून । बीकानेर आगमन पर ऊर्जा मंत्री से मिले शहर जिला कांग्रेस महासचिव आनंद कुमार जोशी जयपुर रोड स्थित ऊर्जा विभाग के दफ्तर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर जोशी ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की जोशी ने मंत्री के सामने रोष जताया और कहा की शहर और गांव दोनो के हालत खराब हे गांवों 2 घंटे ही बिजली दी जाती हैं शहर में 5 से 7 घंटे अघोषित कटौती की जाती हैं bkcel कंपनी अपनी मोनोपोली चला रही है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विजीलेंश नियमो के विरुद्ध भरी जा रही हे और लाखो रुपए में गरीब जनता से वसूली जा रही है अनावश्यक पुलिस मुकदमे किए जा रहे है शहर में विद्युत तंत्र मरा पड़ा है आपकी सरकार ने ही इस कंपनी को हमारे सर थोपा था जिसने बीकानेर का बेड़ा गर्क कर दिया है अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुवा तो मुझे वापस जन आंदोलन करना पड़ेगा. मंत्री ने आनंद जोशी से कहा की समस्याओं से अंदर अवगत करवाया गया है जल्दी ही समाधान होगा आप निश्चित रहे कंपनी के खिलाफ बहुत शिकायते प्राप्त हुई है में कुछ न कुछ करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here