कुरैशी समाज के प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

0
355

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 21 जून । हजरत ख्वाजा गरीब नवाज चैरिटेबल ट्रस्ट मोहल्ला व्यापारियन के द्वारा कुरैशी समाज की कक्षा 10 में (25) 12 वीं कक्षा मे ( 11) 75% से अधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं व नीट परीक्षा मे (1) सलेक्शन गुलनाज सुलैमानी का मेडल स्मृति चिन्ह में प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि बरकत अली जिला सेशन न्यायाधीश ( पारिवारिक न्यायालय) एंव डॉ गुंजन सोनी प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज बीकानेर शाही इमाम कारी मो. असगर फरीदी पूर्व महापौर मकसूद अहमद द्वारा सम्मानित किया गया।


अतिथियो का स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ट्रस्ट सचिव मोहम्मद इरफान सदस्य तनवीर अली, निजामुद्दीन, जमील अहमद, आदील द्वारा साल साफा माला पहना कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कक्षा 10 में टॉपर मोहम्मद अहमद ने 93.67% आतिरा कौशर ने 92.17% मिन्नाज सुलेमानी ने 90.67% कक्षा 12 साइंस में टॉपर रही 88.80% खदीजा ने 86.80% सिमरन ने 80.80% प्राप्त करने पर करने कुरैशी समाज का नाम रोशन किया।
इस प्रोग्राम में मोहल्ले के गणमान्य लोग हाजी मोहम्मद नसीम हाजी अख्तर हुसैन हाजी मोहम्मद जफर हाजी मोहम्मद साबिर नूर मोहम्मद आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here