जिमनास्टिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समर्पण

0
285

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 20 जून। पवनपुरी दक्षिण विस्तार योजना कालोनी विकास समिति एवं ज़िला जिम्नास्टिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी प्रांगण में दिनांक 3 जून से 20 जून तक निःशुल्क जिम्नास्टिक्स प्रशिक्षण शिविर में NIS कोच संतोष कुमार नायक ने बच्चों को जिम्नास्टिक में आर्टिस्टिक व रिदमिक जिम्नास्टिक्स में बेसिक एक्सरसाइज के साथ- साथ शारीरिक मानसिक व बौद्धिक स्तर पर शरीर को फिट रखने के लिए प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया।

मुख्य अतिथि रेलवे स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं सीनियर DPO सुरेंद्र सिंह बारहठ नें बताया की जिम्नास्टिक सभी खेलों की जननी है जिससे निरंतर अभ्यास करने से खेल के साथ साथ सर्वांगीण विकास होता है एवं वे खेलों के साथ साथ अपनी पढ़ाई में भी अव्वल रहते हैं। अतः जिम्नास्टिक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। ग्रीष्मकालीन जिम्नास्टिक्स शिविर में अन्तिम दिन सभी स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र वितरित किये गये तथा जिम्नास्टिक्स में खिलाड़ियो द्वारा डेमोस्ट्रेशन दिया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी अध्यक्ष योग गुरु श्री विनोद जोशी, पार्षद पुनीत शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा , वेदप्रकाश चतुर्वेदी, मोतीलाल सेठिया,ज़िला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष CA सुधीश शर्मा, सचिव प्रदीप सिंह पंवार, एवं समस्त अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here