जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

0
263

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 02 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का रविवार शाम निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि मंगलवार प्रातः 8 बजे से लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना होगी। इससे जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने विधानसभा वार निर्धारित मतगणना कक्षों का अवलोकन किया और इनमें प्रवेश, निकास तथा बैठक की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे। बिना पास कोई भी व्यक्ति प्रवेश न कर पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मध्यनजर प्रत्येक मतगणना कक्ष में कूलर और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। कॉमन स्पेस में टेंट, छाया, पानी और बैठक की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मीडिया सेंटर, सांख्यिकी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, केंटीन और ऑब्जर्वर कक्ष आदि का अवलोकन किया। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव सुभाष कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here