तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने पर दी बधाइयां

0
280

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर , 09 जून । तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने पर बीकानेर के लाडले सांसद और अर्जुन राम मेघवाल को उनके दिल्ली निवास पर शपथ ग्रहण के पश्चात भाजपा नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि
बीकानेर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया इस अवसर पर बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर अमर रहे और करणी माता,कपिलमुनि बाबा और रामदेव बाबा,गुरु जम्बेश्वर भगवान के जय कारों से माहौल गूंज उठा।

सभी ने बीकानेर की लाखों जनता का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मैं आज जो भी कुछ हूं बीकानेर की जनता बीकानेर के मतदाताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत हूं मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं मतदाताओं और बीकानेर के आम जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं इस अवसर पर भाजपा लोकसभा संयोजक डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य, भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत पूर्व जिला मंत्री अरुण जैन, गुमान सिंह राजपुरोहित,मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, विनोद करोल, संपत पारीक, संजय चौधरी,श्रवण प्रजापत, इमरान खान,इंद्र प्रकाश राव, किशना राम गोदारा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेधर,किशोर आचार्य,मोहन कसवां, महावीर सिंह चारण अशोक धारणिया,ओम प्रकाश सियाग,विजय कुमार मेघवाल,मनीष सोनी,पंकज अग्रवाल,विकाश मेघवाल,आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नए बने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here