शिक्षकों की लम्बित एसीपी व नोशनल लाभ प्रकरणों के निराकरण हेतु शिक्षाधिकारियों से की वार्ता

0
290

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा)

बीकानेर 21 जून । जिले के विभिन्न शिक्षकों की लम्बित एसीपी व नोशनल लाभ प्रकरणों के निराकरण हेतु शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधिमण्डल की शिक्षाधिकारियों से की वार्ता
जिले के विभिन्न शिक्षकों के लम्बित एसीपी व नोशनल लाभ प्रकरणों के निराकरण हेतु शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (माध्य.) शिक्षा से वार्ता कर प्रकरणों के निस्तारण हेतु मांग की गयी। अधिकारियों द्वारा निदेशालय से उक्त बाबत मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होने का हवाला दिया गया जिस पर तत्काल प्रतिनिधिमण्डल द्वारा निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के वित्तीय सलाहकार से उक्त मुद्दे को लेकर मार्गदर्शन हेतु मुलाकात कर नोशनल परिलाभ स्वीकृत कर राहत प्रदान करने की मांग की गयी |जिस पर वित्तीय सलाहकार महोदय ने जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


जिलामंत्री महेन्द्रपाल भंवरिया ने बताया कि जिले के अनेक शिक्षकों के नोशनल लाभ के एसीपी प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है जबकि अन्य जिलों में एसीपी हेतु नोशनल परिलाभ दिया जा रहा है |बीकानेर में भी नोशनल परिलाभ दिया जाकर एसीपी स्वीकृत की जानी चाहिए |
इस अवसर पर जिलामंत्री महेन्द्रपाल भंवरिया, प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित, प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा,वरिष्ठ नेता भंवरलाल पोटलिया, भंवर सांगवां, बीकानेर उपशाखा अध्यक्ष गणेश चौधरी,बीकानेर उपशाखा मंत्री सोहनलाल कुकणा,राजूराम सोलंकी,मांगीलाल सुथार,रविन्द्र बिश्नोई, असरफ अली सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here