जोधपुर व पाली ने जीते अपने अपने लीग मैच

0
234

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राज्यस्तरीयअंडर-19 डुंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर व पाली ने जीते अपने अपने लीग मैच

बीकानेर 24 जुलाई । बीकानेर मे चल रही राज्यस्तरीय अण्डर U-19 डुंगरपुर शिल्ड प्रतियोगिता मे बुधवार को खैल गय मैच पहला मुकाबला रेलवे खेल मैदान में जोधपुर व टोंक की टीम के मध्य अण्डर-19 क्रिकेट लीग मैैच सम्पन्न हुआ। टोंक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नो विकेट खोकर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जवाब में जोधपुर की टीम ने 47.4 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया । टोंक टीम के मोहम्मद अनास ने 92 रनों का योगदान दिया ।

जवाब में जोधपुर के आर्यन बिश्नोई 87 व जगदीश चौधरी ने 56 रन बनाकर अपनी टीम को आसानी से मैच में जीत दिला दी । गेंदबाजी में जोधपुर के कृष्णा मालवीय व कितन देवासी तथा टोंक टीम के विवेक साहु ने तीन-तीन विकेट लिए । अफरोज खान व अनिल सीडाणा ने बताया की दूसरा मुकाबला सादुल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें पाली की टीम विजय रही । बारा की टीम 35.4 ओवर में 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में पाली की टीम ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया । पाली के हितेश कुमार ने 64 विशाल नाथ ने 32 रन का योगदान दिया बारा के विशेष बेनीवाल ने 38 रन बनाये। गेंदबाजी में चंद्रपाल सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट लिए नरेश बिश्नोई लवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here