देर रात आई बारिश से सूरसागर की दीवार गिरी

0
612

ब्रेकिंग न्यूज़ , टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 12 जुलाई। गुरुवार को दिन भर तपने के बाद देर रात आई तूफानी बारिश के बाद बीकानेर के सूरसागर की दीवार एक बार फिर से गिर गई है देर रात को बारिश के बाद शहर के अनेक इलाकों में पानी भर गया था जो सवेरे तक खाली नहीं हुआ ।

जूनागढ़ के सामने पंप हाउस के पास लगभग 100 फीट से ज्यादा दीवार गिरने से और सड़क भी आधी से ज्यादा टूट जाने से धोबीधोरा की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है । पुलिस मौके पर सवेरे लोगों को आने जाने से रोकने लगी है वहीं कांग्रेस नेता आनंद सिंह सोढा आदर्श शर्मा मौके पर अपनी साथियों के साथ मौजूद रहे। आनंद सिंह सोडा ने बताया कि रात से आपदा प्रबंधन टीम के लिए फोन कर रहे हैं परंतु मौके पर कोई नहीं पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here