शिक्षाविद गंगासिंह टाक को राती घाटी ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट

0
247

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
शिक्षाविद गंगासिंह टाक को राती घाटी ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट


बीकानेर 31 अगस्त । आज संवित शिक्षण संस्थान संस्थापक शिक्षाविद् गंगासिंह टाक को राती घाटी समिति द्वारा ज्ञान ज्योति अलंकरण भेंट किया गया। टाक को अभिनन्दन पत्र, शाल व मालाएं भेंट की गई।
इस अवसर पर राती घाटी समिति के संस्थापक महामंत्री जानकी नारायण श्रीमाली ने श्री टाक को एक आदर्श शिक्षक और चिन्तक निरूपित करते हुए उनके संस्मरण सुनाए। श्रीमाली ने राती घाटी युद्ध पर भी प्रकाश डाला।


टाक को सर्व नरेंद्र सिंह बीका, गोपाल सिंह शेखावत, डॉ. अशोक शर्मा, महावीर सिंह पंवार, प्रदीप सिंह चौहान, डॉ. रामगोपाल शर्मा, ओम नारायण श्रीमाली, छत्रसेन, गोविंद नारायण श्रीमाली, भंवर सिंह बीका, तेजमाल सिंह टांट, भीम सिंह राजपुरोहित ने अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
गंगासिंह टाक ने अपने अभिनन्दन को अपने विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए राती घाटी युद्ध के गौरव पर प्रकाश डाला। समरोह में शाला के छात्र -छात्रा, स्टाफ एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। समरोह का संयोजन मदन मोदी ने किया और संस्था प्राचार्य अभय सिंह ने आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here