श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में खेल दिवस मनाया

0
288

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 29 अगस्त । श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय में आज मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में खेल दिवस का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की रासेयो की दोनो इकाइयों के तत्वावधान में छात्राओं के टीम के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया जिसमें एकता और टीम ने प्रियंका और टीम को पराजित कर प्राचार्य द्वारा विजेता पुरस्कार प्राप्त किया।


प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्राओं को अध्ययन के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का आवश्यक मंत्र दिया जो खेलों के द्वारा ही संभव है।
खेल प्रशिक्षक अरुण सक्सेना ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से रूबरू करवाया।
रासेयो प्रभारी डा राजेंद्र जोशी और सुश्री अरुणा त्यागी ने भी छात्राओं को छात्र जीवन में खेल के महत्व की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here