कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा पर चलती है लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है -यशपाल गहलोत

0
239

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

शहर देहात कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अनर्गल बयानों पर किया प्रदर्शन
जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन करेगी बीकानेर कांग्रेस, और ऐसे नेताओं का बीकानेर आगमन हुआ तो उनको सबक सिखाने में पीछे नहीं हटेगी

बीकानेर 20 सितंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर आज बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा के नेताओं के वरिष्ठ कांग्रेसी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के खिलाफ असवेधानिक भाषा के विरोध में संयुक्त प्रदर्शन किया गया।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने नेतृत्व में कांग्रेस जन गंगा थियेटर के आगे से कलेक्टर कार्यालय तक लाठिया हाथो में थाम कर
लाठी नही ये साथी है,दुश्मनों की चिरती छाती है

लोकतंत्र में ऐसी भाषा नही चलेगी नही चलेगी

गुंडागर्दी के बयानों वाले जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो,

नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे बाजी करते हुए और भाजपा नेताओं को तुरंत गिरफ्तारी के मांग के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
इसके साथ ही जिला कांग्रेस ने ये आह्वान किया की अगर जल्द ही ऐसे नेताओं को गिरफतार नही किया गया तो जिला कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करने में भी पीछे नहीं हटेगी देहात अध्यक्ष बिसनाराम सियाग अति आवश्यक कार्य से बाहर होने के कारण शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा को आगे से इस तरह की बयानबाजी पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जिस तरह राहुल गांधी जी का ग्राफ आम जनता में बढ़ रहा है जिस तरह से वे हर राज्य और हर वर्ग में एक मजबूत नेतृत्व रूप से गिने जाने लगे है तब से प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ले नींद उड़ी हुई है इस से पहले इन दोनो नेताओं ने राहुल गांधी जी की छवि को बिगाड़ने के जो कार्य किया उसका जवाब राहुल जी की कार्यशैली और जनता के बीच जुड़ाव ने दे दिया।
यशपाल गहलोत ने कहा की कांग्रेस गांधीवादी विचारधारा के साथ चलते हुए अहिंसात्मक रास्ता अपनाती है लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं की कोई भी किसी भी तरह की बयानबाजी करके चला जाए कांग्रेस उसे स्वीकार कर लेगी?
कांग्रेस जरूरत पड़ने पर ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है और आगे से ऐसा कोई कृत्य दुबारा हुआ तो पता चल जाएगा की कांग्रेस का कार्यकर्ता क्या ताकत रखता है और ऐसी बेहूदा बाते करने वालो को बीकानेर में आगमन हुआ तो उनको बताएंगे की कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ अनर्गल बाते करने वाले व्यक्तियों का क्या हश्र होता है।

वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा की जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी कर रहे है अशोभनीय और अस्वीकार्य है ऐसी सोच के व्यक्तियों को तुरंत बर्खास्त करते हुए गिरफतार कर लेना चाहिए।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मण कड़वासरा ने कहा की श्री राहुल गांधी अब कांग्रेस की नही बल्कि सम्पूर्ण देश की आवाज बन चुके है और ऐसे लोगो को भाजपा आश्रय देती है तो उसके गंभीर परिणाम जनता भुगता देगी।

प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, शिवलाल गोदारा ने कहा की भाजपा के नेताओं की बदजुबानी पर किसी भी दूसरे भाजपाई का प्रतिकार ना आना इस बात का प्रमाण है की भाजपा खुद देश का माहोल खराब करना चाहती है

बीकानेर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती चेतना चौधरी, डूंगरगढ़ प्रधान श्री केसराराम गोदारा ने कहा की भाजपाई नेतृत्व राहुल गांधी की लोकप्रियता के चलते घबरा गया है उनको रोकने के लिए ऐसे लोगो को आगे किया जा रहा है

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस की ताकत को जानते नही है हम गांधीवादी रास्ते पर चलते है तो हमे भगत सिंह और मंगल पांडे भी बनना आता है

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया की प्रदर्शन को पीसीसी सचिव साजिद सुलेमानी,वरिष्ठ नेता गणपतराम विश्नोई, सलीम भाटी,गुलाम मुस्तफा प्रेमरत्न जोशी,श्रीमती अंजना खत्री, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, विक्रम स्वामी, मकबूल बलोच, रायसिंह गोदारा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण गोदारा, युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागोरी, सुमित कोचर, अमित चावारिया, रामेश्वर लाल गोदारा, भवर लाल पडिहार, जिला परिषद सदस्य पुरखाराम गेडर, पार्षद जावेद पडिहार,प्रफुल हटीला , पार्षद ताहिर हसन कादरी, पार्षद अब्दुल सत्तार,प्रेमकुमार पांचू प्रधान जिला उपाध्यक्ष अनिल कल्ला, श्रीलाल व्यास, हरिप्रकाश वाल्मिकी, अंबाराम इनाखिया, अरविंद मिढ़ा, केदारमल कथातला, ललित तेजस्वी, अयूब अली सोढ़ा, प्रहलाद गोदारा, महासचिव रवि पुरोहित, प्रेम भादू, मनोज किराडू, अहमद अली भाटी, राहुल जादुसंग्त, हरीश गोदारा, हेतराम गोदारा, नित्यानंद पारिक, मिलाप चांद धतरवाल, आनंद जोशी शिवकुमार गहलोत, चंद्रशेखर चवरिया, तोलाराम सियाग, लेखराम धतरवाल, फिरोज अहमद भाटी, ओमप्रकाश लोहिया,अताहुसैन कादरी रविकांत वाल्मिकी आजम अली, सीताराम डूडी, सुभाष स्वामी, यूनिस अली,इकबाल मलवान योगेश गहलोत, सेवादल के हनुमान व्यास, मुरलीधर पन्नू आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता, मुमताज शेख, मंजू गोस्वामी, ने संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं के बदजुबानी पर कठोर कार्यवाही करवाने का आह्वाहन किया

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बताया की इस अवसर पर सोहनलाल माहिया, एजाज पठान, जयदीप सिंह जावा, मनोज चौधरी, पन्नालाल मेघवाल, मनोज गहलोत, रामनाथ आचार्य, पन्नाराम नायक, भवानी सिंह राजपुरोहित, सफी खान, मोहमद हुसैन, सैयद रईस अली, शेलेंद्र गोदारा, जगदीश शर्मा, हाजिर खान, याकूब अली, अमरीक सिंह, सुभाष गायना, बिरजराम भील, प्रवक्ता अनिल सारडा, मैक्स नायक, भागीरथ, कैलाश गहलोत, अकरम नागौरी, मुकेश जोशी, अरुण थोरी, अकरम अली, जेठाराम, मांगीलाल गोयल, विजेंद्र सिंह बिदावर्त, बृजलाल लेघा, आशाराम सारण, रामपाल मेहरा, इस्माइल खिलजी, किशनलाल ओझा, भीखाराम मेघवाल, अभिसेक पंवार, सुरेश वाल्मिकी, नजरूल इस्लाम, भागीरथ सिंह फोजी, सुखराम चौधरी,लालचंद ढाका,घेवरचद जी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here