छात्राएं हिंदी भाषा की गहनता और इसे अधिकतम प्रयोग में लें – प्राचार्य संध्या सक्सेना

0
251

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 सितंबर । श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में आज हिन्दी दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डा.संध्या सक्सेना ने छात्राओं को भाषा की गहनता और इसे अधिकतम प्रयोग की बात कही।
हिन्दी व्याख्याता श्रीमती निर्मला सांखला ने हिन्दी की विराटता और इसके संदर्भों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।
छात्राएं गोपिका प्रजापत, खुशबू गहलोत और रेखा जीनगर ने भी विचार व्यक्त किए।


व्याख्याता डा प्रीति मोहता और सुश्री पल्लवी चौहान ने भी हिन्दी भाषा की आवश्यकता पर विचार प्रेषित किए।
साथ ही आज प्राचार्य के निर्देशन में महाविद्यालय की छात्राओं ने व्याख्याता विशाल सोलंकी के नेतृत्व में अग्रवाल भवन में लगी बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भी अवलोकन किया।
प्रदर्शन प्रभारी श्री किशन लाल सोनी ने छात्राओं को भारत में समय समय पर प्रचलित विभिन्न प्रकार की मुद्राओं और नोट की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
छात्राएं प्रदर्शनी में लगी इन ऐतिहासिक मुद्राओ की स्टॉल्स को देखकर आश्चर्यचकित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here