श्रीनिधि पुरोहित का हुआ राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन

0
268

राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 18 सितंबर । श्रीजैन पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रीनिधि पुरोहित ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में श्रीनिधि का चयन सात सदस्यीय टीम का हिस्सा बनने के रूप में हुआ है, जिसमें उनकी टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षिका मीनल भारद्वाज भी शामिल हैं। यह टीम अजमेर के लिए रवाना हो चुकी है।

राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक टूर्नामेंट का आयोजन अजमेर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है, जहाँ प्रदेशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीजैन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और अध्यापकों ने श्रीनिधि की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here