एनसीसी शिविर में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

0
256

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 नवंबर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 7 वीं राज बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित हो रहे एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज सातवें दिन विभिन्न गतिविधियां करवाई गई।शिविर में सुबह के सत्र में ट्रूप नंबर तीन और चार को फायरिंग करवाई गई।फायरिंग ऑफिसर ईन कमांड लेफ्टिनेंट देवेश सहारण के नेतृत्व में कैडेट्स ने फायरिंग की।

फायरिंग जेसीओ सूबेदार राजेश ने सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कैडेट्स को फायरिंग करवाई।दोपहर में साइबर सिक्युरिटी सेल से एसएचओ गोविंद व्यास ने कैडेट्स को साइबर क्राइम और उससे जुड़े खतरों के बारे में अवगत कराया। शाम के सत्र में कैम्प में तीन दिन से आयोजित हो रही विभिन्न खेल गतिविधियों के विजेता कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें रस्साकशी,वालीबॉल, खो खो के जूनियर और सीनियर खिलाडियों में विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया।खेल गतिविधियों के सफल आयोजन में सूबेदार मेजर भँवर सिंह,सूबेदार अप्पा राव,नायब सूबेदार संदीप कुमार आरएचएम विनोद,हवलदार दीपू,हवलदार आनंद, हवलदार यशवंत, एनसीसी अधिकारी भवानीशंकर राजवीर, सज्जन कुमार, राजकुमार,सुधीर ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here