कैडेट्स ने किया निशानेबाजी का पूर्वाभ्यास

0
222

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 12 नवंबर । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में 7 वीं राज बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित हो रहे एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आज कैडेट्स को अग्निशमन विभाग बीकानेर द्वारा आग लगने के कारण और उनसे बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

अग्निशमन विभाग की टीम में शामिल सहायक अग्निशमन अधिकारी जगवीर सिंह, फायर मेन प्रदीप कुमार और नारायण सिंह द्वारा कैडेट्स के सामने आग से बचाव के बाद राहत कार्यों की जानकारी दी गई।डिप्टी कैम्प कमांडेंट कर्नल एस निज्जर कैम्प एडजुटेंट लेफ्टिनेंट कैलाश डूडी और सूबेदार मेजर भँवर सिंह द्वारा टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।शिविर के दूसरे सत्र में कैडेट्स को पी आई स्टाफ़ द्वारा निशानेबाजी का पूर्वाभ्यास करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here