गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा

0
212

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 14 नवंबर। रानी बाजार गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा। गुरुद्वारा के सुखदेव सिंह और भूपेंद्र सिंह खालसा ने बताया कि 3 नवंबर से प्रकाश उत्सव की प्रभात फेरी से शुरुआत हुई थी 13 तारीख को अखंड पाठ साहब हुआ था तथा भोग शुक्रवार को होगा।

प्रकाश उत्सव के दौरान शुक्रवार को बीवी मनप्रीत कौर रागी जथा पंजाब से आएंगे इसी दिन सुबह शाम को दीवान सजेगा ओर गुरु का अटूट लंगर वरतेगा ।

गुरुवार को गुरुद्वारे में बाल दिवस के रूप में चारों साहबजादे के जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा स्कूली बच्चों ने आकर मत्था ठेका और कार्यक्रम में भागीदारी निभाई तथा गुरुद्वारे की तरफ से शिक्षिकाओं को सरोपा देकर सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here