दंतौर गौण मण्डी के जल्द फिरेंगे दिन

0
305

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई ने की कृषि उपज मंडी सचिव नवीन गोदारा से मुलाकात
दंतौर गौण मण्डी पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया, जल्द फिरेंगे दिन
दंतौर / बीकानेर 13 नवंबर।
उपतहसील मुख्यालय दंतोर में स्थित गौण मंडी के अच्छे दिन आने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। वजह, खाजूवाला कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व निदेशक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई के इस संदर्भ में किए जा रहे प्रयास अब धीरे-धीरे रंग लाते नजर आ रहे हैं। पूर्व में इस संदर्भ में रामेश्वरलाल बिश्नोई द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र प्रेषित कर एवं विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करने के परिणामस्वरूप सीएमओ से इस संदर्भ में मूलभूत सुविधाओं के निस्तारण करने हेतु कृषि उपज मंडी समिति बीकानेर के सचिव नवीन कुमार गोदारा को विभागीय पत्र भेजा गया। जिसकी प्रतिलिपी रामेश्वरलाल बिश्नोई को भी भेजी गई है।

इसके बाद बिश्नोई ने सचिव नवीन कुमार गोदारा से इस संदर्भ में मुलाकात कर वार्ता की है।बता दें कि सचिव नवीन कुमार गोदारा के पास खाजूवाला कृषि उपज मंडी समिति का भी चार्ज है, जिसके अंतर्गत दंतौर गौण मण्डी आती है। इस संदर्भ में बिश्नोई के साथ वार्ता के दौरान सचिव नवीन कुमार गोदारा ने दंतौर गौण मंडी की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद आगामी दिनों मेें स्वयं द्वारा गौण मण्डी के व्यापारियों के साथ वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया है।


इन समस्याओं पर की चर्चा
1.गौण मण्डी दंतौर प्रांगण में रात्रिकालीन अनिवार्य गश्त।

  1. आंधी, वर्षा आदि से बचाव के लिए मण्डी में ऑक्शन प्लेटफार्म बनवाना
  2. चोरों, पशुओं आदि से सुरक्षा के लिए मण्डी की चारदीवारी बनवाने, उन पर तारबंदी करवाना।
  3. मण्डी को क्रमोन्नत कर सचिव सहित पर्याप्त स्टाफ के पद स्थापित करना।
  4. मण्डी में कृषकों एवं व्यापारियों के लिए शौचालय एवं प्याऊ निर्माण।
  5. मण्डी में 100 टन का कम्यूटराइज धर्मकांटा स्थापित करवाना।
  6. कृषकों के लिए कृषक विश्राम गृह का निर्माण ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here