दो बच्चों को अगवा करने की प्रयास में पब्लिक ने साधुओं को किया पुलिस के हवाले

0
343

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर ,08 नवंबर । बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में आज दो साधुओं द्वारा बच्चों को अगवा करने का प्रयास करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने दोनों साधुओं को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल आज दोपहर में मुरलीधर व्यास कॉलोनी के चुरा गली क्षेत्र में एक निजी स्कूलों की छुट्टी के दौरान दो बच्चे अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में बच्चों के पीछे तेज गति से साधु चल रहे थे और साधुओं ने अपना चेहरा छुपा रखा था और बच्चों के बराबर चलने लगे तो इस घटना से बच्चे भयभीत हो गए और जोर से चिल्लाने लगे।

बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तभी दोनों साधू मौका पाकर वहां से निकाल लिए स्थानीय लोगों ने जब उन्हें ललकारा तो दोनों साधू वहां से भागने लगे। लोगों ने साधुओं का पीछा किया व गजनेर रोड चुंगी चौकी पर दोनों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना पर श्याम लाल रंगा ने बताया की उनका पोता हर्षित रंगा
(11 वर्ष) और पोती साक्षी रंगा ( 7 वर्ष ) स्कूल से आ रहे थे तब यह उनके साथ श घटी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों साधू पंजाब निवासी है और वह बता रहे हैं की वह कोलायत मेले के लिए बीकानेर आए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here