नशा विरोधी जागरूकता अभियान के पोस्टर का किया विमोचन

0
303

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने नशे के विरुद्ध चलने वाले जागरूकता अभियान के पोस्टर का किया विमोचन

बीकानेर, 8 नवम्बर। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने नशे के विरुद्ध चलने वाले जागरूकता अभियान के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध पुलिस तंत्र अपना कार्य कर रहा है। सामाजिक स्तर पर इस विषय पर चेतना जागृत करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक के तौर पर यह हमारा दायित्व है कि हमारा समाज नशे से दूर रहे। इसके लिए ऐसे अभियान सहायक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसा करके हम स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने रेंज स्तर पर चल रहे विभिन्न अभियानों और गतिविधियों की जानकारी दी।


जागरूकता अभियान से जुड़े सलीम भाटी ने बताया कि जिले के समस्त स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में यह पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। साथ की युवाओं के नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान मोहन सुराणा, भगवान सिंह मेड़तिया, दिलीप पुरी, कर्नल मोहन सिंह, अशोक प्रजापत, जीवराज गहलोत, अंकित तंवर, कमल विधानी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here