अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 4 जनवरी से

0
273

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

अग्रवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर में पहली बार

बीकानेर 29 दिसंबर। छोटी काशी बीकानेर में महाराज अग्रसेन के वंशज अग्रवाल परिवार के बच्चों के लिए बीकानेर में पहली बार एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन “अग्रवाल प्रीमियर लीग” का दो दिवसीय आयोजन दिनांक 4 व 5 जनवरी 2025 को किया जा रहा है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 14 वर्ष से अधिक उम्र के सिर्फ अग्रवाल परिवार के बच्चे और उनकी टीम भाग ले सकती है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम और रनर टीम को आकर्षक उपहार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शाम 5:00 बजे से रात को 9:00 बजे तक Googli Turf जैन कॉलेज के पास बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2025 रखी गई है अधिक जानकारी के लिए सूरज 8955329130 गौरव 7737733007 एवं निखिल 9024628117 के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here