शिक्षा निदेशालय के समक्ष 31 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी

0
238

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों/कर्मचारियों की रिव्यु/नियमित डीपीसी आयोजित कर आॅनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन देने तथा पूर्व में की गई अनियमितताओं की जांच कर दोषी स्तरों के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी

बीकानेर 05 दिसम्बर।, शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के सामने शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा पूर्व में मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू/नियमित डीपीसी, 86 के वरिष्ठ कर्मचारियों को छोडकर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नति देने एवं प्रकरण को उलझाने, तीन सन्तान मामलों में रिव्यु डीपीसी से पूर्व नियमित डीपीसी करने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी स्तरों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं शिक्षा निदेशालय सहित सम्पूर्ण राजस्थान के कार्यालयों एवं शालाओं में 100 प्रतिशत पदों को प्रदर्शित कर पदोन्नति में पदस्थापन आन-लाइन काउन्सलिंग के माध्यम से करने आदि मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज 31वें दिन प्रातः 11 बजे से जारी रहा।


आचार्य ने बताया कि धरने पर प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष, जितेन्द्र गहलोत, आदि बैठे। समर्थन में राजेश व्यास, ताराचन्द सिरोही प्रदेश सलाहकार महासंघ स्वतंत्र, महेन्द्र पाण्डे महामंत्री प्राथमिक माध्यमिक शिक्ष संघ, अविकान्त पुरोहित, किशन पुरी, जगदीश मारू, अजमल हुसैन, सुनील कुमार मिड्ढा, पवन जोशी, रामचन्द्र बाल्मिकी, बंशीलाल जोशी, रामरतन व्यास, किशन कुमार कल्ला, महावीर गुर्जर, राजकुमार तंवर, कमल नयन सिंह, हनुमानदास राठी, उमेश कुमार सेववग, प्रवीण गहलोत, विजय कुमार ओझा, शिव प्रकाश छंगाणी, विक्रमजीत सिंह गुर्जर आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here