कल्याण महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन

0
200

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर में होने वाले कल्याण महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन

सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवर 16 फ़रवरी को बीकानेर महानगर में देंगे दिव्य आशीर्वाद

बीकानेर, 23 जनवरी। श्री ब्रह्मऋषि गुरुदेव आगामी 16 फ़रवरी को मरुनगरी बीकानेर पधार रहे हैं। कल्याण महोत्सव के रूप में मनाये जा रहे इस समारोह के पोस्टर का विमोचन देश के क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया।


बीकानेर महानगर में हो रहे कल्याण महोत्सव के आयोजक प्रकाश रवि पुगलिया ने बताया कि श्री ब्रह्मऋषि आश्रम तिरुपति से सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवर आगामी 16 फ़रवरी 2025 को अपना दिव्य आशीर्वाद बीकानेरवासियों को प्रदान करेंगे। इस भव्य समारोह में स्वागतकर्ता के रूप में बीकानेर के सांसद एवं देश के क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहेंगे। देश – विदेश से अनेक उद्योगपति एवं समाजसेवी इस समारोह में शिरकत करने बीकानेर आएंगे।

यह समारोह रविवार 16 फ़रवरी 2025 को शाम 4 बजे बीकानेर में नाल रोड़ स्थित महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में होने जा रहा है।
इस भव्य समारोह की आयोजन समिति में गणमान्य जनों के नाम अतिशीघ्र जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here