डॉ मेघना शर्मा संयोजिका नियुक्त

0
185

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

डॉ मेघना शर्मा अखिल भारतीय साहित्य परिषद की विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ संयोजिका नियुक्त

बीकानेर 21 जनवरी । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग की सहायक आचार्य, लेखिका डॉ मेघना शर्मा अखिल भारतीय साहित्य परिषद विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ की संयोजिका नियुक्त की गई है अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ . अखिलानंद पाठक ने बताया कि डॉ. मेघना शर्मा प्रख्यात इतिहासकार, लेखिका, कवयित्री कथाकार हैं जो प्रमुखतः महिला अध्ययन पर काम करती हैं।

वे साहित्य परिषद के माध्यम से नई पीढ़ी में भारतीय साहित्य के कार्य को यशस्वी ढंग से रखेंगी। उनके द्वारा आगामी समय में कार्यकारिणी विस्तार किया जाएगा।
डॉ. मेघना की नियुक्ति पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. अन्नाराम शर्मा एवं परिषद के सदस्यों ने बधाई देकर प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here