दो कन्याओं के लिये कर्णवीर साबित हुए विश्नोई

0
181

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 27 जनवरी। जरूरतमंदों की मदद के लिये हमेशा तैयार रहने वाले पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई एक बार फिर दो कन्याओं के लिये कर्णवीर साबित हुए। विश्नोई ने बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ के सरकार के स्लोगन को सही साबित करते हुए बिन पिता की दो कन्याओं की पढ़ाई को आगे जारी रखने का बीड़ा उठाते हुए उनकी स्कूल फीस जमा करवाई। पूर्व पार्षद एड मनोज विश्नोई ने गणतंत्र दिवस पर इस नेक कार्य को अंजाम दिया। विश्नोई ने बताया कि दिवंगत सैनिक भंवर सिंह राणा के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर दो पुत्री की पढ़ाई पर संकट आ गया। जिसके बाद कविता और सरोज की 2 साल की फीस जमा करने का निर्णय लिया।

सैनिक की पत्नी शारदा राणा ने बताया कि पिछले 8 वर्ष पहले बीमारी के कारण पति की मृत्यु हो गई। उसके बाद में घर की स्थिति अच्छी नहीं थी। बच्चों को पढऩे में दिक्कत आ रही थी। फिर मैने मनोज बिश्नोई से संपर्क कर अपनी स्थिति से अवगत कराया। विश्नोई ने त्वरित मेरी बात को स्वीकार करते हुए बीएड में अध्ययनरत कविता और 11 वीं में पढ़ रही सरोज ने फीस जमा क रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here