पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ

0
171

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारम्भ
बीकानेर 03 जनवरी । राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 03 जनवरी से 09 जनवरी तक सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ आज प्राचार्य के. के. सुथार की अध्यक्षता में किया गया जिसके मुख्य अतिथी स्वामी विमर्शानन्द महाराज, पीठाधीश श्री लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवबाड़ी थे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्राचार्य के. के. सुथार एवं सभी अतिथीगण द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति के आगे दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा संस्थान का परिचय देते हुए बताया कि इस महाविद्यालय को इस वर्ष राज्य स्तर पर तकनीकी क्षेत्र में प्रोजेक्ट व उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है तथा यह संस्थान राजस्थान का एकमात्र तकनीकी संस्थान है जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना संचालित है। स्वामी विमर्शानन्द महाराज द्वारा युवाशक्ति को स्वामी विवेकानन्द के जीवन एवं आदर्शो से प्रेरणा लेकर ऊर्जावान व निष्ठावान युवा बनकर समाजसेवा से राष्ट्रसेवा करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के द्वित्तीय चरण में एनएसएस के विद्यार्थियों का मॉय भारत पोर्टल पर नामांकन किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कमलप्रीत कौर द्वारा एवं रोहित खत्री, एनएसएस प्रभारी द्वारा सभी आगन्तुक अतिथीगण का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष सहित महाविद्यालय स्टाफ सदस्य एवं छात्र – छात्रायें उपस्थित थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here