वार्षिक उत्सव में पूर्व विद्यार्थियों का किया सम्मान

0
295

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 25 जनवरी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभासर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेंद्र कुमार शर्मा, सीडीओ बीकानेर, सुनील कुमार बोडा, ए डी ओ बीकानेर व मुख्य अतिथि मिरचंद बाजीगर सरपंच प्रतिनिधि करणी सिंह, उप सरपंच थे। इस कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी सम्मान, भामाशाह सम्मान,अतिथि सम्मान,प्रतिभा सम्मान किया गया।


भगोती, टीना कुमारी कक्षा 8 की बालिकाओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता 2024 में पारितोषिक के रूप में प्राप्त ₹400 की राशि को विद्यालय में ही दान कर दिया है! बच्चों ने मनमोहक अति सुंदर प्रस्तुति दी और राजस्थानी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। नवनीत गुलाटी ने ओजस्वपूर्ण मंच संचालन किया। प्रधानाचार्य श्रीमती आशा खत्री ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here