प्रतिभाशाली क्रिकेटरो को मिलेगा अशोक ओहरी अवार्ड

0
270

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जिला क्रिकेट संघ बीकानेर कार्यकरणी बैठक संपन्न
स्वः अशोक ओहरी के नाम जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता एव प्रतिभाशाली क्रिकेटरो को मिलेगा अशोक ओहरी अवार्ड
बीकानेर, 16 फरवरी। जिला क्रिकेट संघ बीकानेर की कार्य कारिणी की बैठक रविवार को सादुल कल्ब मैदान कार्यालय मे कई मुद्दों पर विचार-विर्मश कर के लिये गये निर्णय के बाद संपन्न हुई। जिला क्रिकेट संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी के निधन होने के कारण अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र झाम्ब उनका काम देखेंगे।फिर उन्हीं की अध्यक्षता मे बैठक की शुरुआत की गई सर्व प्रथम कार्य कारिणी सदस्यो ने अशोक ओहरी को पुष्प श्रद्धांजलि देकर उनका स्मरण किया।

सचिव रतन सिंह शेखावत ने कहा कि 2025 मे क्रिकेट खिलाडियो को बेहतर क्रिकेट सुविधा व कैम्प के माध्यम उनके खेल प्रदर्शन को सुधारा जाये ताकि वे अपने शहर व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें, कार्य कारिणी सदस्यो ने निर्णय लिया कि पिछले 50 वर्षों से स्वः अशोक ओहरी ने बीकानेर व प्रदेश की क्रिकेट को दी सेवाओ का याद करते हुई उनकी स्मृति में अप्रैल माह मे आयोजित होने वाली जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता अब स्वःअशोक ओहरी के नाम पर रखी जायेगी एव सर्वेश्रेष्ठ क्रिकेट प्लेयर को भी अशोक ओहरी पुरस्कार से नवाजा जायेगा एव मई माह मे क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए बीकानेर सहित श्री कोलायत, लूनकरणसर, श्री डूंगरगढ़ व नोखा में समर कैंप लगाये जायेंगे । महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश भारद्वाज व शंकर सेवग को जिम्मेदारी सौपी गई ,एव आगामी होने वाली सभी आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिताओँ को सुचारु चलाने के लिए अफरोज खान, अनिल सिडाना, व दिनेश विश्नोई को जिम्मेदारी सौंपी गई ।

राजेन्द्र भटनागर को संघ का प्रशासनिक सचिव बनाया गया जो संघ की प्रशासनिक व्यवस्था का कार्य देखेंगे । उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि रतन सिंह जी ने राजस्थान के पूर्व रणजी खिलाडियो की पेंशन व अम्पायरों की राशि बढाने व दो अम्पायरों को एक एक लाख की राशि अनुदान मे दिलवाने पर उनका सम्मान संघ के सदस्यो ने किया अन्त में सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र झाम्ब ने कहा कि हम सब के आदर्श क्रिकेट गुरु अशोक ओहरी के जो क्रिकेट जगत को सेवा दी उसे कभी नहीँ भूल सकते उनकी प्रेरणा व मार्ग दर्शन पर चलते हुये हम कार्य करेंगे एवम् बेहतर क्रिकेट आयोजन के साथ क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लायेंगे। संघ बीकानेर जिले से प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार कर भारतीय टीम तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ ओहरी के सपने को पूरा करेगा। कोषाध्यक्ष चंदू पणिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवम् अन्त में अशोक ओहरी व अम्पायर मरुधर सिंह को दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here