महाशिवरात्रि पर जागरण में होंगी सजीव झांकियाँ

0
378

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति की शाखा का शुभारंभ 26 फरवरी को
महाशिवरात्रि पर जागरण के साथ बर्फ की शिवलिंग, सजीव झांकिया रहेगी आकर्षण का केन्द्र

बीकानेर, 20 फ़रवरी । श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति, सुरतगढ़ की शाखा का शुभारंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर नोखा रोड स्थित रांका भवन के सामने गंगाशहर में आरंभ होने जा रहा है। बीकानेर में होने वाले कार्यालय उद्घाटन अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 108 सरजूदास जी महात्यागी, श्रीश्री श्याम सुंदर दास महाराज, विधायक जेठानन्द व्यास, रामावतार कुमावत (अति. जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर), महावीर रांका (पूर्व चैयरमेन, बीकानेर विकास प्राधिकरण), मुकेश सोनी (हास्यकलाकार, गंगाशहर), कन्हैयालाल भाटी (अध्यक्ष, माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान) और डॉ. कन्हैया कच्छावा (पी.बी.एम. अस्पताल) होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.15 बजे कार्यालय उद्घाटन से होगी, इसके बाद रात्रि 8.00 बजे अतिथियों का सम्मान और 9.15 बजे भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में मेघराज सोनी और उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही त्री शक्ति आर्ट ग्रुप की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।


दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि इस विशेष आयोजन में महादेव का विशाल जागरण, बर्फ की शिवलिंग और मनमोहक झांकियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। समिति ने 2009 से निरंतर अमरनाथ यात्रियों की सेवा में खुद को समर्पित किया है, और इस वर्ष भी 17वां विशाल भण्डारा आयोजित कर रही है। इस भण्डारे में अमरनाथ यात्रियों के लिए जलपान, देशी घी का भोजन, कंबल, गर्म पानी, पीने का पानी और मेडिकल सेवा की व्यवस्था की जाएगी। समिति ने इस आयोजन को एक पवित्र सेवा यज्ञ के रूप में आयोजित किया है, जिसमें सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस सेवा में अपनी भागीदारी से शिवकृपा प्राप्त करें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुली चन्द गहलोत (मो. 9950333079), जितेन्द्र सोनी (मो. 8005682965) और जयकिशन कच्छावा (मो. 8561826726) वीरेन्द्र अग्रवाल (8561001700) से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here