राजस्थान सरकार के बजट पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने क्या कहा
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने वाला है बजटः डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल
खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दियाकुमारी द्वारा बुधवार को प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुखी बताया है। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि बजट में धोधा वितरिका एवं दंतौर वितरिका शाखा नहर प्रणाली क्षेत्र के 65 हजार 113 हैक्टेयर क्षेत्र क्षतिग्रस्त खालों की डीपीआर और निर्माण कार्य के लिए 230 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे अंतिम छोर तक बैठे काश्तकार को पर्याप्त नहरी पानी मिल सकेगा। तख्तपुरा और सत्तासर में 33 केवी जीएसएस से विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। इसी प्रकार महादेववाली में पाइप लाइन और उच्च जलाशय के निर्माण से पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए दस-दस करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसी प्रकार पूगल में जलदाय विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा। मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन भी पेयजल उपलब्धता की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा, तकनीक और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना वाला है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र को मिली 889.95 करोड़ रुपए की सौगातें
सिंचाई, पेयजल, आधारभूत ढांचे और धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई मजबूती – विधायक अंशुमान सिंह भाटी
राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 में कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को अभूतपूर्व प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल, सड़क, बिजली और धार्मिक पर्यटन,खेल मैदान, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹889.95 करोड़ की सौगातें दी गई हैं।
विधायक श्री अंशुमानसिंह भाटी ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे कोलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया।
बजट 2025-26 में कोलायत क्षेत्र के लिए प्रमुख घोषणाएँ:
सिंचाई एवं नहरों के पुनरुद्धार हेतु बजट प्रावधान (कुल ₹650 करोड़)
१.बरसलपुर शाखा नहर प्रणाली के 72,246 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खालों के जीर्णोद्धार हेतु – ₹250 करोड़
२. मुख्य नहर की आरडी 961 से 1050 के मध्य चारणवाला ब्रांच प्रणाली, गोगड़ियावाला माइनर एवं बीकमपुर माइनर के 44,250 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खालों की डीपीआर व जीर्णोद्धार कार्य – ₹150 करोड़
३. कोलायत वितरिका नहर के पुनरुद्धार कार्य हेतु – ₹35 करोड़
४.खिदरत वितरिका नहर के पुनरुद्धार कार्य हेतु – ₹25 करोड़
५. इंदिरा गांधी नहर परियोजना-द्वितीय चरण की सभी लिफ्ट नहरों के पंप हाउस में बिजली उपयोग कम करने हेतु सोलर पार्क की डीपीआर – ₹ड़
६. इंदिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी संख्या 620 से 1,458 तक नहर के दोनों पटड़ों के सुदृढ़ीकरण का कार्य – ₹75 करोड़
- पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बजट प्रावधान (कुल ₹78.15 करोड़)
७.गजनेर एवं कोलायत लिफ्ट परियोजना के अंतिम छोर के ग्रामों में पेयजल व्यवस्था सुधार हेतु – ₹58.04 करोड़
८. कोलायत कस्बे व आसपास के गांवों में पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण हेतु – ₹11.11 करोड़
९.देशनोक में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु – ₹9 करोड़
- बिजली एवं आधारभूत संरचना विकास हेतु बजट प्रावधान
१.220 केवी जीएसएस का क्रमोन्नयन (पलाना-बीकानेर, पोकरण-जैसलमेर) – (राशि उल्लेखित नहीं)
२.NH-11 से NH-911 (बाप-बीकमपुर सड़क) वाया मण्डाल चारणान, गड़ियाला, गिराजसर, नगरासर, सेवड़ा सड़क (61.80 किमी.) हेतु – ₹61.80 करोड़
- धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास हेतु बजट प्रावधान
३.देशनोक-बीकानेर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं हेतु – ₹95 करोड़
- खेल एवं युवा विकास हेतु बजट प्रावधान
कोलायत में ओपन जिम और खेल मैदान का निर्माण
- गांव स्वरूप देसर में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया है !!
बजट में स्वीकृत योजनाओं की कुल राशि: ₹889.95 करोड़
विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी है। इसमें कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सिंचाई के लिए 650 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात किसानों को पानी की समस्या से राहत दिलाएगी।
इनके अलावा, पेयजल, सड़क, बिजली व धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान किए गए हैं। जिससे क्षेत्र के निवासियों की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट कोलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देगा और इसे एक सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाने में सहायक होगा।
राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट 2025-26 कोलायत क्षेत्र के विकास में एक नई क्रांति लाएगा। इससे न केवल क्षेत्र के किसानों, युवाओं, श्रद्धालुओं व आम जनता को लाभ मिलेगा, बल्कि बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
प्रदेश का बजट ऐतिहासिक एवं सभी वर्गों को राहत देने वालाः खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश का बजट ऐतिहासिक और सभी वर्गों को राहत देने वाला है। पहली बार बीकानेर जिले और लूणकरणसर को इतनी सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि बम्बलू में 220 केवी जीएसएस की घोषणा की गई है। यह क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। लूणकरणसर के 7 गांवों को नहरी पेयजल से लाभांवित करने के लिए 23 करोड़, बीकानेर सहित 18 शहरों में जलापूर्ति कार्य के लिए 1 हजार 650 करोड़, ग्रामीण योजना लूणकरणसर को शहरी जल योजना में क्रमोन्नत करने के कार्य पर 40 करोड़ 64 लाख, जल योजना नापासर के सुदृढ़ीकरण पर 27 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन की शुरूआत से शहरी क्षेत्र के वंचित घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के सुदढ़ीकरण, नवीन छात्रावास का निर्माण होगा। राजासर उर्फ करणीसर और धीरेरा सहित विभिन्न स्थानों पर पीएचसी निर्माण से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी। वहीं लूणकरसर में अम्बेडकर छात्रावास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लिए बजट में बीकानेर को स्पेशल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की सौगात मिली है। वहीं बीकानेर मे पोक्सो एक्ट का विशेष न्यायालय खोले जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि हापासर और हंसेरा में पाइपलाइन व उच्च जलाशय कार्य, इंदिरा गांधी नहर के दोनो पटड़ों का सुदृढ़ीकरण और आईजीएनपी के द्वितीय चरण की सभी नहरों के पम्प हाउस में उपयोग होने वाली बिजली के लिए सोलर पार्क बनाए जाने जैसी घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की विकास की दूरगामी सोच की स्पष्ट झलक दिखी है। सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन से आमजन को भरपूर लाभ मिलेगा।
१लोक कल्याणकारी बजट 2025-26: युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार की नई पहल: रामगोपाल सुथार अध्यक्ष – श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड
राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 150 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। यह संस्थान आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को रोजगारपरक कौशल से सुसज्जित करेगा, जिससे उन्हें नई तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने और बेहतर रोजगार अवसर हासिल करने में सहायता मिलेगी।
इसके अलावा राजस्थान बजट 2025-26 में आमजन, किसानों, युवाओं, पशुपालकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत अब 100 यूनिट की जगह 150 यूनिट तक निःशुल्क बिजली दी जाएगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 100 वेटनरी डॉक्टर और 1000 वेटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती की घोषणा की गई है, जिससे इस क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए “बुजुर्गों को दवा, बुजुर्गों को सम्मान” योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे कृषि और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं के लिए 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों और 50 हजार युवाओं के कौशल प्रशिक्षण की घोषणा से रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बजट: विधायक व्यास
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश बजट ने बीकानेर शहर को आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक सौगातें दी हैं।
श्री व्यास ने कहा कि गेमना पीर रोड पर 132 केवी जीएसएस स्वीकृत होने से मुरलीधर व्यास नगर और आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। वहीं करमीसर, गेमना पीर रोड और सुजानदेसर में पानी की टंकी और पाइपलाइन कार्य के लिए पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लोकगायकों और संगीतकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गवरी देवी कला केन्द्र की स्थापना की घोषणा की गई है। इसी प्रकार बीकानेर में बालिका सैनिक स्कूल, डिजिटल प्लानेटेरियम, स्पेशल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की घोषणा की गई है। घरणीधर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की घोषणा की गई है। इससे शहरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ और अधिक सुलभता से मिल सकेगा।
विधायक ने कहा कि सूरसागर झील के सौंदर्यकरण, मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के माध्यम से शहरी क्षेत्र में कार्य करवाए जाएंगे। बीकानेर शहरी क्षेत्र में शीतला माता, लक्ष्मीनाथ, हनुमान मंदिर और मुरलीमनोहर मंदिर के जीर्णोद्वार का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नए ट्यूबवेल और दो हैंड पंप की स्वीकृतियां भी दी गई हैं।
विधायक ने बताया कि बजट में पुजारी का मानदेय बढ़कर साढ़े सात हजार तथा भोग की राशि 3000 की गई है। इससे पुजारियों को संबल मिलेगा। उन्होंने बताया कि श्रीरामसर के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में शूटिंग और तीरंदाजी के कोर्स प्रारंभ करने के साथ स्पोर्ट्स स्कूल का सुदृढ़ीकरण तथा नवीन छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि बीकानेर में पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायालय की स्थापना होगी। संभागीय मुख्यालय पर कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाएगा। सूरसागर झील का सौंदर्यकरण, जिला अस्पताल में डेडीकेटेड जिरियाट्रिक सेंटर का उन्नयन, पीबीएम अस्पताल में एडवांस बर्न केयर सेंटर की स्थापना जैसे कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में कार्य किया जाएगा। बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में ड्रेनेज और ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट का कार्य होगा। सीवर लाइनों में सीसीटीवी के माध्यम से कंडीशनल असेसमेंट करवाकर क्षतिग्रस्त भाग को बिना सड़क खुदाई ट्रैंसलेस मेथड से बदला जाएगा। बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में पर्यटन हेरिटेज कमांड कंट्रोल सेंटर और बाढ़ प्रबंधन जैसे कार्य होंगे।
बजट घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ को मिली अनेक सौगातें
करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का जताया आभार
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती दियाकुमारी द्वारा राज्य का बजट दूरगामी सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह स्वागत योग्य है। बजट मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रदेश के चहुमुखी विकास की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार बजट ने श्रीडूंगरगढ़ को विशेष ध्यान देते हुए विकास कार्यों की घोषणा कर सौगातें दी हैं। इनमें नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा, शहरी जल योजना सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 80 करोड़ रुपए की घोषणा, 33 केवी जीएसएस हेमासर व डेलवा में बनवाने, ठुकरियासर से लिखमादेसर कुन्तासर धीरदेसर चोटियांन होते हुए कीतासर भटियांन तक 22.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी लागत 23 करोड़ रुपए आएगी। एनएच 11 जालबसर से उदारासर, आड़सर लाछड़सर सीमा एसएच 6 तक 51 किलोमीटर सड़क बनवाई जाएगी। इस पर 51 करोड रुपए लागत आएगी। साथ ही कुचोर अथुनी से एसएच 20 बी फांटा होते हुए खेराज भोमिया गौशाला तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी लागत 6 करोड़ 30 लख रुपए आएगी तथा बिग्गाबास रामसर से रुस्तम धोरा तक 8.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर एक करोड रुपए व्यय होंगे।उन्होंने कहा कि बजट में पांच ट्यूबवेल बनाने तथा पैंतीस सौ से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में खेल मैदान व ओपन जिम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी वर्गों को ध्यान में रखकर गरीब, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, मध्यम वर्गीय कर्मचारियों, युवाओं, व्यापारियों सहित मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट है। बजट में प्रदेश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, गरीब कल्याण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कोशल विकास , वरिष्ठ नागरिक, महिला उत्थान समेत मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।
महिला सशक्तिकरण का बजट महिलाओं के साथ वित मंत्री दिया कुमारी ने हर वर्ग को फायदा दिया – सिद्धि कुमारी
बीकानेर बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने आज वित मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा महिलाओं के साथ हर वर्ग को फायदा मिलेगा सिद्धि कुमारी ने भजनलाल सरकार का आभार जताते हुए कहा इस बजट में महिला, युवा, किसानों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट– सुमन छाजेड़
बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट पेश किया विधानसभा में बजट 2025-26 पेश कर दिया है राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 1.25 लाख सरकारी भर्तियों की घोषणा की है, जिससे बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी प्रगति पथ पर राजस्थान 6000 करोड़ की लागत से 21000 किमी नॉन पेचेबल सड़कों के निर्माण की घोषणा इससे केकेटिविटी में राहत मिलेगी स्वामित्व योजना के अंतर्गत 2 लाख परिवारों को नए पट्टे वितरित किये जायेंगे ये निर्णय स्वागत योग्य है। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत ने भी बजट को सराहना की।
शहरी जल जीवन मिशन की शुरूआत से शहरी क्षेत्र के वंचित घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के सुदढ़ीकरण, नवीन छात्रावास का निर्माण होगा। राजासर उर्फ करणीसर और धीरेरा सहित विभिन्न स्थानों पर पीएचसी निर्माण से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी। वहीं लूणकरसर में अम्बेडकर छात्रावास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लिए बजट में बीकानेर को स्पेशल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की सौगात मिली है। वहीं बीकानेर मे पोक्सो एक्ट का विशेष न्यायालय खोले जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि हापासर और हंसेरा में पाइपलाइन व उच्च जलाशय कार्य, इंदिरा गांधी नहर के दोनो पटड़ों का सुदृढ़ीकरण और आईजीएनपी के द्वितीय चरण की सभी नहरों के पम्प हाउस में उपयोग होने वाली बिजली के लिए सोलर पार्क बनाए जाने जैसी घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की विकास की दूरगामी सोच की स्पष्ट झलक दिखी है। सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन से आमजन को भरपूर लाभ मिलेगा।
लोक कल्याणकारी बजट 2025-26: युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार की नई पहल- रामगोपाल सुथार अध्यक्ष – श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड
राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 150 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। यह संस्थान आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को रोजगारपरक कौशल से सुसज्जित करेगा, जिससे उन्हें नई तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने और बेहतर रोजगार अवसर हासिल करने में सहायता मिलेगी।
इसके अलावा राजस्थान बजट 2025-26 में आमजन, किसानों, युवाओं, पशुपालकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत अब 100 यूनिट की जगह 150 यूनिट तक निःशुल्क बिजली दी जाएगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 100 वेटनरी डॉक्टर और 1000 वेटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती की घोषणा की गई है, जिससे इस क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए “बुजुर्गों को दवा, बुजुर्गों को सम्मान” योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे कृषि और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं के लिए 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों और 50 हजार युवाओं के कौशल प्रशिक्षण की घोषणा से रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*खुशहाल और अग्रणी राजस्थान हेतु सर्वसमावेशी बजट- डॉ. आचार्य
बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए *राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने* इसे खुशहाल और अग्रणी राजस्थान बनाने की दिशा में एक सर्वसमावेशी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी बजट में राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रावधानों के साथ ही गरीब, महिला, युवा, अन्नदाता व जन जन की आकांक्षाओं एवं आशाओं को पूर्ण करने का सकारात्मक प्रयास किया गया है जिससे प्रदेश की आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
डॉ. आचार्य ने कहा कि बजट घोषणाओं में आठ जिलों के लिए 1000 करोड़ के प्रावधान से नए जिलों का आधारभूत ढांचागत विकास होगा वहीं प्रत्येक विधानसभा में जनसुनवाई केंद्र की स्थापना होने से जन समस्याओं के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।
बजट में खाद्य सुरक्षा योजना से 10 लाख लोगों को जोड़ना, 70 वर्ग से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर ही दवाइयां पहुंचाने, कमजोर आय वाले बुजुर्गों और विधवाओं हेतु सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 1250 रुपए करना, मां फंड में 3500 करोड़, 2 लाख परिवारों को पट्टे देने, छह हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा जैसी घोषणाएं राज्य सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है।
उन्होंने बजट में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने, सोलर प्लेट लगाने पर डेढ़ सौ यूनिट फ्री बिजली से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने, रोडवेज में नई बसों के संचालन, 9 नए ग्रीन फील्ड और 15 शहरों में रिंग रोड से आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने, युवाओं के लिए रोजगार नीति, सवा लाख नई भर्तियां और निजी क्षेत्र में सरकार द्वारा डेढ़ लाख नौकरियों के प्रावधान का भी स्वागत किया है।
भाजपा नेता अरुण जैन, मनीष आचार्य, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, अभय पारीक, विजय सिंह पड़िहार, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, चंद्रप्रकाश गहलोत, सुरेश भसीन, निरंजन सारस्वत ने भी बजट में पंच गौरव योजना को गति देने, अटल प्रगति पथ का निर्माण, पत्रकार कल्याण राशि को बढ़ाकर 3 लाख करने, राजीविका मिशन के अंतर्गत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने और 1.5 प्रतिशत ब्याज पर 1 लाख तक का लोन देने जैसी घोषणाओं का स्वागत करते हुए राज्य की समग्र उन्नति को समर्पित जनहितकारी एवं लोक कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार प्रकट किया है।

प्रदेश के विकास में मजबूत कड़ी साबित होगा बजट – महावीर रांका
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों को सड़क निर्माण हेतु बजट देना, स्टाम्प ड्यूटी घटाना, महिलाओं को सस्ता लोन प्रदान करने जैसी अनेक योजनाओं की घोषणा कर वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किया गया बजट वाकई सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जारी यह बजट आमजन के लिए तो हितकारी है ही साथ में पूरे प्रदेश के विकास में मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री थार सीमाक्षेत्र विकास कार्यक्रम की घोषणा करते हुए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का बजट देने की घोषणा की है। इससे बीकानेर के खाजूवाला व बज्जू क्षेत्र में काम हो सकेंगे। एक हजार पांच सौ विद्यालयों में अटल थिकिंग लेब स्थापित की जाएगी। बीकानेर में डिजिटल प्लेटेनेरियम स्थापित होंगे। बीकानेर में ही साइंस सेंटर में इनोवेशन हब की स्थापना की जाएगी।
राजस्थान विधानसभा का आज पेश हुआ बजट समावेशी विकास और आम जनता की भलाई पर केंद्रित है। इस बजट में 1.25 लाख सरकारी भर्तियों एवं निजी क्षेत्र में 1.5 लाख नौकरियों की घोषणा ने रोजगार के अवसरों को बढ़ाया है, जबकि 150 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा ग्रीन एनर्जी के साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारेगा। 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस और 15 शहरों में रिंग रोड की योजना ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह बजट राजस्थान को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दृष्टि से एक सार्थक पहल है।
डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत
भाजपा नेता बीकानेर
राज्य बजट पर पचीसिया एवं किराड़ू की मिलीजुली प्रतिक्रिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने राज्य बजट 2025 को औद्योगिक विकास की संभावनाओं को सुनियोजित करने वाला व युवाओं को अपने खुद के स्टार्टअप शुरू करने व रोजगारपरक बनाने वाला बताया लेकिन औद्योगिक विकास में कुछ फैसले और लिए जाते तो संभावनाएं और अधिक तीव्र हो सकती थी । राज्य बजट में राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 के तहत वेयरहाउस को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाना, प्रदेश में अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजन के साथ साथ सर्विस सेक्टर में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से ग्लोबल केपेबलिटी सेंटर पॉलिसी की प्रस्तावना, औद्योगिक निवेश के साथ साथ ट्रेडिंग सेक्टर में विकास एवं संवर्धन हेतु राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी लाना,
वैट एमनेस्टी में 50 लाख तक की मांग माफ करना तथा इससे ज्यादा होने पर ब्याज व शास्ति में छूट, नए उद्योगों के साथ साथ पुराने उद्योगों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के उन्नयन के लिए 150 करोड़ का व्यय किया जाना, युवाओं को स्किल एवं रोजगारपरक बनाने हेतु राजस्थान रोजगार नीति 2025 की घोषणा, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की घोषणा, खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सभी जिलों में खाद्य प्रयोगशालाओं का स्थापन जैसी घोषणाओं से औद्योगिक विकास के साथ साथ नए उद्योगों का सृजन तथा रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे । लेकिन राज्य बजट में कृषि आधारित उद्योगों को भी राहत प्रदान की जानी आवश्यक थी जिसमें कृषि आधारित उद्योगों पर लगने वाला मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क को माफ किया जाना आवश्यक था तथा साथ ही राज्य के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण रुके हुए औद्योगिक विकास के लिए भी कोई रास्ता बनाना चाहिए था ।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट : विजय आचार्य
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज विधानसभा में वित मंत्री दिया कुमारी ने बजट में संकल्प पत्र में मोदी की गांरटी के रूप में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट दिया है। 150 यूनिट बिजली फ्री करने से आम आदमी को राहत मिलेगी, किसानों को गेहूं खरीद पर बोनस के साथ ही किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलेंगे 9000 रुपये इससे किसानों को लाभ होगा, ‘हर घर खुशहाली’ की संकल्पना को साकार करते हुए ग़रीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के समग्र उत्थान हेतु समर्पित ऐतिहासिक बजट 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार है।
राज्य का बजट ऐतिहासिक सामान्य वर्ग को राहत प्रदान करने वाला – कामिनी विमल भोजक मैया
राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा आज पेश किया गया बजट सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय के आधार पर बना है बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों, वृद्धजन की सामाजिक सुरक्षा राशि की बढ़ोतरी, पुजारी परिवार के मानदेय में बढ़ोतरी, आशा सहयोगिनियों के कार्यक्षेत्र का विस्तार, बीकानेर के लिए सैनिक स्कूल और किसी भी तरह का नया कर ना लगना इस बजट को आम जनता को समर्पित बजट बनाता है।

राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने राज्य केआम बजट को निराशाजनक बताया है उन्होंने कहा कि बजट से किसान बेरोजगार एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को निराशा लगी है उन्होंने आम बजट को घाटे का बजट बताते हुए कहा कि इससे महंगाई की दर बढ़ेगी बीकानेर की जनता को भी राज्य के आम बजट से निराश लगी है बीकानेर के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है पूर्ववर्ती घोषणाओं की पुनरावृति की गई है उन्होंने कहा कि पिछले बजट की घोषणाएं भी आज तक धरातल पर नहीं आ पाई है रेल फटकों की समस्याओं एवं शहर के आधारभूत विकास को लेकर भी बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं जिससे बीकानेर की जनता डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है
सभी वर्गों के लिए उत्साहहीन एवं असफल बजट – पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी
बीकानेर 19 फरवरी 2025 – पूर्व ऊर्जा एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने प्रदेश में भाजपा शासन के इस कार्यकाल के द्वितीय बजट के प्रति निराशा जाहिर करते हुए इसे सभी वर्गों की आशाओं एवं स्वप्नों पर तुषारापात बताया है।
श्री भाटी ने कहा कि यह बजट प्रदेश की किसी ज्वलंत समस्या का समाधान प्रस्तुत नहीं करता है, प्रतियोगी परीक्षा में नकल पर रोक, बढ़ती महिला हिंसा पर किसी ठोस कदम की बात नहीं है, युवाओं को नौकरी के पिछले बजट के वादे अधूरे पड़े हैं और इस बार पुनः लाखों सरकारी नौकरी के सब्जबाग दिखाये गये हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में आम आदमी को निःशुल्क दवाई उपलब्ध नहीं हो रही, जाँचों में लम्बी लाईने लगी है, शिक्षा विभाग में वर्षों की लम्बित पदोन्नति के पदस्थापन बकाया पड़े हैं। इस सम्बंध में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। किसान को सिंचाई हेतु पानी, खाद, बिजली की निर्बाध आपूर्ति के ठोस कदमों का बजट में अभाव है।
पशुपालक, श्रमिक, गिगवर्कर की आर्थिक स्थिति में सुधार की कोई नयी सोच इस बजट में दिखाई नहीं देती, कर्मचारी वर्ग राज्य के बजट में उम्मीद लगाऐं बैठा था वे सब ध्वस्त हो गई है। बढ़ती मंहगाई पर रोक के कोई कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे आम आदमी लगातार आर्थिक बोझ तले दब रहा है। तकनिकी शिक्षा के साथ-साथ स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा के लिये भी पूर्णतः असफल बजट रहा है। इनमें सुधार के विजन का स्पष्ट अभाव है। वृद्धजनों के लिए भी कोई राहत दिखाई नहीं दे रही है। बीकानेर संभाग को जो दिया गया है वह भी ऊँट के मुह में जीरे के समान है।
अतः सही मायनों में यह समाज के सभी वर्गों के लिये पूर्ण निराशाजनक एवं असफल बजट है।
हाजी मकसूद अहमद पूर्व महापौर पीसीसी ने अपनी बजट प्रतिक्रिया देते हुए कहा राजस्थान में पर्ची सरकार का बजट लिक् पिट बजट है यह बजट किसानो बेरोजगारों युवाओं और ग्रहणीयो के लिए निराशाजनक बजट है
आमजन को महंगाई की मार से कोई राहत नहीं मिलेगी है भजनलाल की पर्ची सरकार ने पिछले बजट में भी बीकानेर के साथ सौतेला व्यवहार किया था इस बजट में भी बीकानेर शहर के लिए कुछ भी नहीं है कोटगेट सांखला फाटक की नासूर समस्या जिओ की त्यों रहने वाली समस्या है
इस बात से साबित होता है बीकानेर के बीजेपी
जन प्रतिनिधियों की कोई सुनने वाला नहीं है।

पुराने पूरे नहीं नए वादों की घोषणा, मुफ्त बिजली पिछली कांग्रेस सरकार की वाह वाही का नाटक – यशपाल गहलोत
भजनलाल सरकार द्वारा पेश किया गया बजट बीकानेर के साथ छलावा – वत्सस
बीकानेर 19 फरवरी – राजस्थान सरकार द्वारा पेश किया गया राज्य बजट 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि किसी भी मायने में सही नहीं है वाह वाही लूटने के लिहाज से 150 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा पिछली कांग्रेस सरकार की है इस सरकार ने तो आते ही इस पर कैंची चलाई गई अब फिर से उसको लागू कर झूठी वाह वाही लूटने का प्रयास भर है सफाई कर्मचारियों की भर्ती, शिक्षकों के लाखों पद रिक्त, और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नौकरियों भी नहीं देना राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए धोखा है पानी के लिए सर्दी में ही झगड़े की नौबत आ गई है किसान परेशान है लेकिन सरकार मजे ले रही है
बीकानेर के लिए बजट में कोई खास प्रावधान ना होना जिस से जनता को फायदा मिले बजट की नीरसता को दर्शाता है कुलमिलाकर ये बजट जनता की भलाई का बजट नहीं है
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने कहा कि बजट को आंकड़ों और झूठी घोषणाओं के माध्यम से लोकलुभावन बनाने की नाकामयाब कोशिश जरूर की गई है लेकिन जनता जानती है कि भाजपा खुद से जनता का भला कभी कर ही नहीं सकती और हर बार की तरह इस बार भी बीकानेर को ठगा गया है
बजट में नया कुछ नहीं, यह गरीब व किसान विरोधी है : पारीक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक ने दी अपनी बजट प्रतिक्रिया
बीकानेर , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता नित्यानंद पारीक ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गरीब व मजदूर विरोधी बताया है। पारीक ने कहा कि बजट में नया कुछ नही है। भजनलाल सरकार अपनी पूर्व घोषणाओं को भी साकार नहींकर पाई और अब नया बजट जारी किया है जो निराश करने वाला है।
उन्होंने कर्मचारियों के लिए दी गई छूट को मात्र छलावा बताते हुए कहा कि इस बजट से प्रदेश के कर्मचारियों को कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। उन्होंने ने कहा कि अच्छी फसलों के उपज मूल्य घोषित होने के बाद भी अभी तक सरकारी खरीद शुरू नही करना किसानों के साथ धोखा है। इस सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए भी कोई बड़ी घोषणा नहीं की जबकि बजट में बीकानेर के लिए रेलवे बाईपास, ड्राईपोर्ट व हवाई सेवाओं का विस्तार होना अति आवश्यक था मगर बजट में बीकानेर की भी जमकर अनदेखी गई है। पारीक ने कहा की हर बार की तरह बीकानेर रेल फाटकों की समस्या से मुक्ति का समाधान बजट में नहीं है रेल फाटकों से जूझती बीकानेर की जनता को इस बजट से फिर निराशा हाथ लगी है। बेरोजगारों के लिए पिछले बजट में भी लंबी चौड़ी घोषणा की गई थी मगर वह धरातल पर नई सरकारी नियुक्तियां नहीं हुई इसलिए यह बेरोजगारों के साथ भी छल कपट करने वाला बजट है।
जनता के हित में बजट में कुछ नहीं, ज़िले को बजट में नहीं मिला कुछ भी ख़ास। दिशाहीन बजट-राहुल जादुसंगत
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल जादुसंगत ने कहा की शहर के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं हुई बीकानेर शहर का सीवर सिस्टम बहाल इस पर कुछ नहीं बोला बजट में।कि 200 स्कूल नए खोले जाने थे कांग्रेस की पूर्व सरकार ने प्रदेश के जिलों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का काम किया लेकिन वर्तमान सरकार से आज बजट में शहरी और ग्रामीण स्कूल खोलने की उम्मीद थी, लेकिन बजट में जिक्र नहीं हुआ बल्कि इसका उल्टा हुआ,सरकार की मंशा नहीं कोई गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखें,स्कूलों को बंद करने का काम राज्य की सरकार ने किया रेलवे क्रासिंग समस्या को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया, हालांकि रेल बाईपास के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने घोषणा की थी।लेकिन प्रदेश की सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया।
युवाओं,महिलाओं,दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग को संबल प्रदान करने वाला बजट स्वागत योग्य – एडवोकेट अशोक प्रजापत
आज राजस्थान सरकार का दूसरा बजट उपमुख्यमंत्री और राजस्थान की वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने उस बजट को स्वागत योग्य बताया है इस बजट में युवाओं मातृशक्ति दलित पिछड़ा और अल्पसंख्यक सहित समस्त प्रदेशवासियों के लिए विकास की घोषणा करने के साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने काम करने के लिए शानदार प्रयास,ओर स्वस्थ राजस्थान के संकल्प वाला बजट स्वागत योग्य है इस बजट में बीकानेर को भी बहुत सारी सौगाते हैं मिली है जिसमें मुख्यता लोकगायकों और संगीतकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गवरी देवी कला केन्द्र की स्थापना की घोषणा की गई, इसी प्रकार बीकानेर में बालिका सैनिक स्कूल, डिजिटल प्लानेटेरियम, स्पेशल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की घोषणा की गई, मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के माध्यम से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी।बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में पर्यटन हेरिटेज कमांड कंट्रोल सेंटर और बाढ़ प्रबंधन जैसे कार्य होंगे



