मंदिरों में फाग उत्सव की धूम

0
172

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 08 मार्च। होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे ही शहर में इस पर्व की रंगत परवान चढ़ रही है। शहर के अनेक मोहल्लों में देर रात तक चंग की थाप पर गूंजते फागुनी गीतों की स्वर लहरियां सुनाई दे रही है। वहीं मंदिरों और घरों में भी फागोत्सव मनाया जा रहा है। फागोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुनाए जा रहे हैं। वहीं मंदिरों में पुष्प होली भी खेलाई जा रही है। शहर के मंदिरों में होलाष्टक में अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। फागोत्सव की धूम से भगवान और भक्त भी सतरंगी रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं।

दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रंग-बिरंगी गुलाल और सतरंगी धमाल के साथ प्रथम पूज्य रंगीले नजर आए। जहां भक्तों ने प्रभू के संग जमकर पुष्पों और रंग की होली खेली। इस दौरान भक्तों ने खो गयो बाजूबंद रसिया होरी में… होरी में, लुक-छुप आवे म्हारो कुंवर कन्हैया सरीखे पदों से बुधवार को ठाकुरजी को रिझाया गया। वैष्णव सहित कई मंदिरों में फागोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं राजेंद्र व्यास,राम सा व्यास,सोमदत्त पुरोहित,मनोज के बिस्सा ने होरी धमाल गीतों की प्रस्तुुतियों के साथ ही अबीर गुलाल ठाकुरजी के लगाई। बाद में एक दूसरे को गुलाल लगाई। कीर्तनकारों ने हारमोनियम,तबला संगत से समां बांध दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here