न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का उद्घाटन 25 को

0
164

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान का उद्घाटन 25 मई को

बीकानेर 21 मई। न्यू रोशनी जनकल्याण सेवा संस्थान बीकानेर का भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 25 मई को आयोजित होने जा रहा है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेठानंद व्यास, विधायक बीकानेर पश्चिम, अपने कर कमलों से उद्घाटन करेंगे

उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी पूर्व ऊर्जा मंत्री, रामलाल भोभरिया जिला अध्यक्ष कुम्हार महासभा, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ बुलाकी दास कला विधायक पूर्व मंत्री, महावीर रांका पूर्व यूआईटी चेयरमैन के साथ ही तमाम विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे ।

संस्थान के कोषाध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने बताया कि न्यू रोशनी जनकल्याण सेवा संस्थान जनकल्याण हेतु समर्पित है और इस का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना, महिला कल्याण व बाल विकास के क्षेत्र में कार्य करना है। साथ ही दिव्यांगजन, निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों की आर्थिक सहायता कर उनके विवाह में सहयोग करना एवं महामारी, प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि जैसी परिस्थितियों में जरूरतमंदों को फ्री शिक्षा और सेवाएं उपलब्ध कराना भी संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम कब और कहां
यह कार्यक्रम 25 मई 2025 वार रविवार को प्रातः 11:00 बजे 14/48 मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर में होने जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here