मुख्यमंत्री के काफिले में घुसकर किया विरोध प्रदर्शन, किया गिरफ्तार

0
230

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सीएम के काफिले में घुस देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन
कार्यकर्ताओं को पहले किया तीतर बितर फिर जेएनवी पुलिस थाना ने किया गिरफ्तार

बीकानेर,17 मई । तिरंगे का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान और सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लिखी तख्तियां दिखा देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसकर किया विरोध प्रदर्शन।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि विधायक बाल मुकंदाचार्य के तिरंगे अपमान के मामले को लेकर तथा मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों के विरोध में किया गया विरोध।


कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष बिशना राम, महामंत्री आनन्द जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, एनएसयूआई के अभिमन्यु आदि ने सीएम के काफिले में घुस किया विरोध,
पुलिस ने बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को किया तितर बितर तथा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला जैसे ही रानी बाजार पुलिया से नीचे उतरा तभी इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नहीं सहेगा हिंदुस्तान तिरंगे और सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, जैसे नारे लिखी तख्तियां लहराईं और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाया।

विधायक बालमुकुंद आचार्य के तिरंगा अपमान और मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना के खिलाफ़ विवादित बयान पर कांग्रेस नेता सियाग ने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे और सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आकर विरोध दर्ज कराया और भाजपा से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here