लखी तलाई क्षेत्र में गन्दगी के समाधान हेतु किया प्रदर्शन

0
155

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

जनवादी महिला समिति की बांद्रा बास इकाई ने क्षेत्र में गन्दगी के समाधान हेतु प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

बीकानेर, 30 जून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की बांद्रा बास इकाई ने राज्य महासचिव डॉक्टर सीमा जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि वार्ड नम्बर 26 में सवा लखी की तलाई इलाके में गंदे जल भराव और सीवरेज ओवरफ्लो के कारण गंदा पानी क्षेत्रीय वासिंदो के घरों में भर रहा है नाले भी खुले रूप से डटे पड़े हैं। क्षेत्र में कीचड़ और गंदे पानी के कारण आम जन बेहद परेशान है।

क्षेत्र में भयंकर मच्छरों के कारण बीमारी भी बहुत ज्यादा बढ़ रही है। अब बारिश के मौसम में क्षेत्र वासियों की चिंता और ज्यादा बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन से मांग करते हुए महिलाओं ने कहा अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ेगा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शारदा सियाग ने कहा कि प्रशासन को क्षेत्र का जायजा लेकर तुरंत समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन में जिला सचिव फरजाना, उपाध्यक्ष उर्मिला बिश्नोई, संयुक्त सचिव रमजानी, जुम्मी बानो, हाजरा बानो सहित अनेको महिलाएं शामिल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here