न्याय न मिला तो समाज करेगा हाई लेवल की रणनीति पर विचार
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
क्षत्रिय सभा के सानिध्य में सर्व समाज ने नोखा बीडीओ भोम सिंह इंदा के निलंबन पर विरोध प्रकट कर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सोपा ज्ञापन
न्याय न मिला तो समाज करेगा हाई लेवल की रणनीति पर विचार
बीकानेर 15 जुलाई । बीकानेर की नोखा पंचायत समिति के बीडियो भोम सिंह इंदा और ग्राम सेवक रामनिवास भादू के मध्य शासकीय कार्य को लेकर दिनांक 08. को को पंचायत समिति कार्यालय में हुई घटना को षडयंत्र पूर्वक जातिवाद का स्वरूप देकर सरकार पर अनुचित दबाव बनाकर बीडीओ भोम सिंह इंदा के निलंबन किए जाने का संपूर्ण राजपूत समाज व सर्व समाज द्वारा क्षत्रिय सभा बीकानेर के बैनर तले विरोध प्रकट किया। क्षत्रिय सभा के बीकानेर संभाग अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों का प्रतिनिधिमंडल आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल से मिला और मंत्री महोदय को ज्ञापन देकर बीडीओ भोम सिंह इंदा के निलंबन पर रोष प्रकट किया।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा यह भी अवगत करवाया गया कि अभी तक विभागीय कार्रवाई चल रही है उससे पूर्व ही भोम सिंह इंदा को निलंबित किया जाना सर्वथा अनुचित है! क्षत्रिय सभा अध्यक्ष ने बताया की समाज के अधिकारियों पर अनुचित कार्य के लिए दबाव बनाया गया, जाति विशेष के कांग्रेसी लोगों द्वारा यह कार्यवाही पूर्व नियोजित व योजनाबद तरीके से किया गया! जिसका सर्व समाज घोर विरोध करता है! श्री करण प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की एक पक्षीय कार्यवाई से समाज में भारी आक्रोश है! अतः सरकार भोम सिंह इंदा का निलंबन रद्द कर उन्हें पुनः यथास्थान विकास अधिकारी पंचायत समिति नोखा में बहाल करें। अध्यक्ष महोदय एवं कार्यकारिणी क्षत्रिय सभा ने बताया कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो समाज अपनी आगामी रणनीति बनाएगी! मंत्री महोदय से मिलने वालों में सर्व समाज के साथ अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया,प्रमोद सिंह , गिरधारी सिंह , राजपाल सिंह , धीरज शर्मा,राजेश शर्मा, गजेंद्र सिंह जी भाटी, जितेंद्र सिंह ,E राजवीर सिंह, दीप सिंह शेखावत, भगवान सिंह, सुरेंद्र सिंह , मदन सिंह , महेंद्र सिंह ,सादुल सिंह जी राठौड़ नवरत्न जी शर्मा,मनोहर सिंह
।आदि सर्व समाज के अनेक को गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!



