माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अब नए भवन में शिफ्ट
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 30 जुलाई । लंबे समय से हनुमान हत्था स्थित भवन में चल रहे कार्यालय भवन को असुरक्षित देखते हुए माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को आर के भवन के पास, चौधरी भीमसेन सर्कल के सामने स्थानांतरित कर दिया गया हे।
इस संदर्भ में शिक्षा निदेशक महोदय के आदेश के बाद आज विधिवत नव भवन में पूरा कार्यालय शिफ्ट किया गया।


गणेश पूजन और करणी मां की आराधना के साथ आज जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय कार्यालय का नवीन परिसर में उदघाट्न हुआ जिसमें अतिथि के रूप में निदेशालय से रमेश हर्ष पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय सुरेन्द्र सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।
नव भवन स्थानांतरण पर सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल था।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशन दान चारण, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोदारा, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।





