संतोष परिहार सीसीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य मनोनीत

0
192

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

संतोष परिहार सीसीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य मनोनीत

बीकानेर, 03 जुलाई। उपभोक्ता जन जागरण के प्रति समर्पित समाजसेविका संतोष परिहार को भारतीय उपभोक्ता परिसंघ ( सीसीआई), नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। सीसीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनन्त शर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति पंड्या ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उन्हें मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूरी अवधि तक रहेगा।

सीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के. व्यास ने बताया कि श्रीमती संतोष परिहार उपभोक्ता जनजागरण समिति, बीकानेर की संस्थापक अध्यक्ष हैं तथा वे अन्य अनेक सामाजिक संगठनों से जुडकर समाजसेवा और उपभोक्ताओं के हितार्थ कार्य कर रही हैं।

भारतीय उपभोक्ता परिसंघ (सी.सी.आई) के पूर्व बीकानेर जिला उपाध्यक्ष भगतराम पाण्डे, लक्ष्मी तंवर, प्रगति तिवारी, चेतन दास कोठारी, मनोज उपाध्याय, जितेन्द्र स्वामी, अजय व्यास, नृसिंह दास व्यास, लक्ष्मी नारायण सुथार सहित उपभोक्ता जाग्रति से जुड़े अनेक समाज सेवियों ने संतोष परिहार के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रदर्शित किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here