सवेरे सवेरे पुलिस का सर्च अभियान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 19 जुलाई । आज सुबह क़रीब 150 पुलिस जवानों व अधिकारियों द्वारा एक साथ पुलिस थाना JNVC में स्थित PG हॉस्टलस की तलाशी ली गई सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें क़रीब 45 PG हॉस्टलों को टीमों द्वारा चेक किया गया । कुल 45 टीम बनायी जाकर प्रत्येक हॉस्टल को बारीकी से चेक किया गया वह मकान मालिक को हिदायत की गई।


संदिग्ध व्यक्ति को बिना सत्यापन के नहीं रुकने दे व जिस व्यक्ति को किराया पर दिया है वही उसमें निवास करें उसके साथ अन्य व्यक्ति PG हॉस्टल में निवास नहीं करे।
लगातार ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रखकर समाज में अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी। गड़बड़ी फैलाने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा।
उक्त सर्च ऑपरेशन में सिटी सेक्टर के सभी कुल 10 थानाधिकारी तथा सौरभ तिवारी एडिशनल SP ख़ान मोहम्मद एडिशनल SP ओमप्रकाश एडिशनल SP पार्थ शर्मा CO गंगाशहर विशाल जांगिड़ CO सदर व ज़ाब्ता तक मौजूद रहे।





